राईट न्यूज / पांवटा साहिब
आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत के बाद हिमाचल मे पिछले 5 महीने मे बहुत से लोगों का पार्टी में आने और जोड़ने का कार्यक्रम चलता रहा है। इसी क्रम में पार्टी आम आदमी पार्टी को विधान सभा पांवटा साहिब में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन मंत्री का पद की जिम्मेवारी गुरजीत सिंह (फाेजी) को दी। फौजी गुरजीत सिंह पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और वह एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे। अब उनको आम आदमी पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा का संगठन मंत्री बनाया गया है।
गुरजीत सिंह फौजी एक किसान परिवार से हैं कई वर्षो तक इंडियन आर्मी मे सेवा दे चुके हैं। बास्केट बॉल के खिलाड़ी भी है कई राष्ट्र पुरस्कार भी बास्केट बॉल प्रतियोगिता मे जीत चुके है। आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद से समाजसेवा के कार्यों मे लगे है। पांवटा साहिब के ग्रामीण क्षेत्र की कॉलोनियों में व गावों में वह समाज सेवा करते रहते हैं। लोग उनसे काफी प्रभावित है।
नवंबर 2020 मे 3 काले कृषि बिलों के विरोध मे हुए दुनिया के सब से लंबे समय तक दिल्ली की सीमाओं पर चले किसान आन्दोलन मे भी उन्होने अहम भूमिका निभाई। और हिमाचल मे किसान आन्दोलन के समर्थन में 26 जनवरी 2021 को पहली बार ट्रेक्टर रैली का आयोजन हुआ जिस मे मुख्य भूमिका निभाई। फिर अप्रैल 2021 मे देश के बड़े किसान नेताओ की महापंचायत का कार्यकर्म हुआ उसमें भी गुरजीत सिंह ने योगदान पाया और हिमाचल परदेश की पहली महापंचायत पांवटा साहिब मे हुई।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोट्टी ने कहा गुरजीत सिंह फौजी अरविंद केजरीवाल की नीतियों को हर व्यक्ति के पास पहुंचाने की कोशिश करेंगे व आम आदमी पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर नए संगठन मंत्री बने गुरजीत सिंह ने कहा कि वे बहुत पहले से आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित थे और एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।