राईट न्यूज / पांवटा साहिब
आम आदमी पार्टी ने अब तक पांवटा साहिब हलके के कई इलाकों का दौरा करके भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर मे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने लोगों से संपर्क साधाना शुरू कर दिया है। मनीष ठाकुर डोर टू डोर जाकर लोगों को आप की नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस बार विधान सभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी को वोट डालने की अपील की।
उन्होंने कहा की पांवटा साहिब में जनता का दोनों नेताओं से मोह भंग हो चुका है जो 20 साल से पांवटा साहिब का नेतृत्व कर रहे हैं। एक हारने के बाद जनता के बीच 5 से आया ही नही दूसरा जनता को देने के लिए जेब भी मीठी गोलिया ले कर चलता है। बिजली के लगने वाले लंबे कटो से भी क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है।
ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्रेम और स्नेह आम आदमी पार्टी को मिल रहा है, उससे साफ पता चलता है कि लोगों में कांग्रेस और भाजपा के प्रति कितना रोष है। अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।हिमाचल की जनता को आप को एक मौका जरूर देगी और विधान सभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले होंगे।