राईट न्यूज / हिमाचल
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि एटिक (अटारी) की ऊंचाई बढ़ाने के बाद अब प्रदेश सरकार जनता को पार्किंग की सुविधा देने जा रही है। भवन मालिक अपने बेसमेंट एरिया को पार्किंग के लिए खोल सकेंगे।
इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द नीति बनाने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में भवनों के एटिक की ऊंचाई बढ़ाई है। इसे 2.70 से बढ़ाकर 3.05 मीटर किया गया है। अब बेसमेंट में लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर सहित प्रदेश के लोगों को फायदा होगा।
सरकार को भेजे थे तीन विकल्प, पत्र कैसे वायरल हुआ पता नहीं
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल उपसमिति अपने स्तर पर शिक्षक भर्ती करने का निर्णय नहीं ले सकती। समिति ने शिक्षकों की भर्ती के लिए तीन विकल्प तैयार किए। उन्हें मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया।विभाग के कुछ कर्मचारियों ने जानबूझ कर इस प्रस्ताव को मीडिया में लीक कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ था। कांग्रेस ने 5 साल में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस वित्त वर्ष में 20 हजार पद भरे जाएंगे। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।