नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर करता था ब्लैकमेल

नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर करता था ब्लैकमेल

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

सिरमौर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिरमौर के पांवटा साहिब की रहने वाली है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर हरियाणा के युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले वह हरियाणा में अपने एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इस दौरान उसकी वहां के एक युवक से जान पहचान हो गई। युवक ने पहले तो उसे अकेले में बुलाया और फिर बाद में जबरदस्ती की। युवती ने बताया कि इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो भी खींची। जिसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा कि वह फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। इसी आड़ में युवक कई बार युवती से दुष्कर्म कर चुका था। पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी ने उसे एक पांवटा साहिब के एक होटल में यह कहकर बुलाया कि वह उसकी फोटो डिलीट कर देगा। यहां भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बाद में फोटो डिलीट करने से इंकार कर दिया। यहीं नही युवक रात को उसे होटल में अकेला छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर माजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *