राईट न्युज / चम्बा
हिमाचल पुलिस के डायरेक्टर जरनल जेल सोमेश गोयल ने जिला चंबा की जेल का दौरा किया। सोमेश गौयल को जेल सुधार कार्यक्रम के लिये जाना जाता है। 1984 बैच के आई पी एस अधिकारी हैं। चंबा में जब जिला पुलिस अधीक्षक थे तो इतनी सख्ती की थी शराबी 5 बजे तक अपने अपने घरों में पहुंच जाते थे। नगर में कमांडो शाम ढलते ही गश्त पर निकलते थे। तब भी इन्होंने बहुत सुधार चंबा पुलिस लाइन में किये थे।
कल उन्होंने चंबा जेल का दौरा किया कैदियों से सीधी बात की। उन्होंने जेल में बन्द लोगों के विकास व सुधार के लिये बहुत से कार्य आरंभ करने के आदेश भी जारी किये।
अनऔपचारिक बातचीत में बताया कि चंबा जेल में बेकरी आरंभ की जा रही है। जिससे इन लोगों को लाभ मिलेगा। एक जेल में ही डेयरी फार्म खोला जायेगा। वहीं चील के जो नुकीले पत्ते होते हैं। उनसे डेकोरेशन का सामान बनाकर हिमकारागर के माध्यम से बेचा जायेगा।
सोमेश गोयल ने बताया चंबा जेल के पास बहुत भूमि है। उसका सदुपयोग किया जायेगा।एक पिकानेट का दर्शनीय बागीचा लगाया जायेगा।जेल में खाली पड़ी भूमि पर अंगूर की खेती की जायेगी।
उन्होंने कहा जेल में एक साउंड सिस्टम लगाकर दिन भर कोई न कोई कार्यक्रम चलाना प्रथमिकता में है। इससे हर जेल में रहने वाले को आधिकारिक सूचना दी जायेगी। ताकि वो सब अपडेट रहें। सोमेश गोयल ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये जल्द से जल्द सब कार्यों के एस्टीमेट बनाकर शिमला भेजें।
उन्होंने कहा पुराने भवनों की मुरम्मत की जायेगी। वहीं एक विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सब लोग बैठ सकें।
महिलाओं को सिलाई का काम का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वो आतमनिर्भर हो सकें।
उन्होंने बताया हिमाचल में जेल में रहने वालों के लिये बहुत कार्यक्रम आरंभ किये गये हैं। करोड़ों का सामान बन रहा है। आगे उसको बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया हमने कभी कुवालिटी से समझौता नहीं किया इसीलिये लोग सामान को खरीदते हैं।
चंबा में भी बहुत काम होगा।
सोमेश गोयल को विभिन्न कार्यों के लिये सम्मनानित किया जा चुका है।चंबा के परिधि गृह में चंबा के पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार ने उनको टोपी व शाल देकर सम्मानित किया। बाद में सोमेश गोयल ने लोकल दौरा किया।
उनको इस बात का मलाल रहा की समय के अभाव के काऱण अपने पत्रकारों से नहीं मिल सके।