पावँटा कांग्रेस ने मनाई गाँधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

पावँटा कांग्रेस ने मनाई गाँधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

राईट न्यूज / पावँटा साहिब

2 अक्टूबर शुक्रवार को यमुना बाल पार्क पावँटा साहिब में कांग्रेस जन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में देश के दो महापुरुषों की जयंती मनाई गई। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन अनिंद्र सिँह नौटी ने किया। जिसके बाद गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महासचिव हिमाचल कांग्रेस कमेटी अनिंद्र नौटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा पार्टी है इस विचारधारा के क्रियान्वयन से ही भारत स्वतंत्र हुआ है सत्य अहिंसा के सिद्धांत से ही देश को आजादी प्राप्त हुई है दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा उनकी सादगी ईमानदारी के सिद्धांतों से पूरे राष्ट्र को नई दिशा दी है। उनका जय जवान जय किसान का नारा सर्वविदित है।

ओम प्रकाश कटारिया ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर समस्त विश्व को एक नई अवधारणा दी है शास्त्री जी ने भारतीय संस्कृति इमानदारी व सादगी का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी है। महात्मा गांधी महान दार्शनिक महात्मा और उच्च विचार वाले व्यक्ति थे। द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री गरीबों के मसीहा एवं शिक्षा के मानवता के विकास के आधार माने जाते हैं।

इस अवसर पर श्री अनिंद्र सिंह नॉटी जगदीश चौधरी चंद्रजोत सिंह ढिल्लों रिंकी ओम प्रकाश कटारिया सेवादल के राज्य महासचिव इंजीनियर संदीप बत्रा, चतर सिंह, एनपीएस नारंग हरप्रीत सिंह खालसा विनय गोयल, हरीश चौधरी, सतविंदर सिंह बिट्टू ,साजिद हाशमी ,सादिक खान ,वसीम मलिक ,लकी सिंह ,गौरव वालिया ,हैप्पी, विनय कुमार, कुलदीप चौधरी ,ऋषभ चौधरी, दीपक गौतम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *