हमले में घायल व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल

हमले में घायल व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल

राइट न्यूज हिमाचल

उपमंडल रामपुर के अंतर्गत पंद्रहबीस क्षेत्र के गांव जुली में वीरवार शाम घास काटते समय रंगड़ों (मधुमक्खियों) के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार कोक चंद (48) पुत्र स्व. रघुदास, पत्नी मीना देवी और गांव की ही संतू देवी पत्नी गोपी चंद खेत में घास काट कर पेड़ में रख रहे थे।

उसी बीच पेड़ पर बने रंगड़ों के छत्ते से रंगड़ों का झुंड निकल पड़ा और तीनों पर हमला कर दिया।परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कोक चंद की मौत हो गई। मृतक के शव का निरीक्षण गहनता से किया गया। निरीक्षण करने पर मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे, बल्कि रंगड़ों के डंक के कारण शरीर पर सूजन और लाल-नीले निशान बने हुए थे। परिजनों व ग्रामीणों ने भी घटना पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *