राइट न्यूज हिमाचल
सोलन जिले के धर्मपुर में एक टिप्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, धर्मपुर-अंजी रोड पर कैंची मोड़ के पास एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया. टिप्पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो चालक को बेहोश पाया।
लोगन ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मृतक ड्राइवर की पहचान मोहाली निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि टिप्पर सड़क से करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

