पत्नी, बेटी संग शिमला घूमने आया व्यक्ति नहीं बचा, बहन बोली- भाभी ने रची साजिश

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई है। बताय जा रहा है कि मेरठ के निवासी हरदीप सिंह का शव यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। वहीं, परिवार के सदस्य ने मृतक की पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह एक फाइनेंसर थे और अपनी पत्नी निशा और बेटी प्रीत के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने शिमला गए थे। उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार को सकते में डाल दिया और इस मामले में परिवार के सदस्य आरोप लगा रहे हैं कि यह हत्या हो सकती है।हरदीप सिंह सोमवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ शिमला पहुंचे थे।

मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और उन्होंने पास के अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर को सुनकर उनकी पत्नी निशा ने फोन कर इस बुरी घटना की जानकारी हरदीप की बहन गुरविंदर को दी।उधर, हरदीप की बहन गुरविंदर ने अपनी भाभी निशा पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।

गुरविंदर ने मेरठ पहुंचकर कंकरखेड़ा थाना पुलिस को इस संबंध में अपनी शिकायत दी और कहा कि उनकी मान्यता है कि यह प्राकृतिक कारणों से नहीं, बल्कि साजिश से हुई मौत हो सकती है। गुरविंदर का आरोप है कि निशा ने जानबूझकर उनके भाई की हत्या की है।

शिमला पुलिस और मेरठ पुलिस कर रही संयुक्त जांचबताया जा रहा है कि गुरविंदर की शिकायत के बाद कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने निशा से पूछताछ शुरू की और शिमला पुलिस से संपर्क किया। शिमला पुलिस ने शुरू में हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया, लेकिन गुरविंदर के आरोपों के बाद यह मामला संदिग्ध हो गया है। दोनों पुलिस विभाग मामले की गहन जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकता है।SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि शिमला में हुई इस संदिग्ध मौत की पुलिस जांच कर रही है। शिमला पुलिस घटना की सभी परिस्थितियों को देख रही है और मेरठ पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।यह मामला फिलहाल खुला हुआ है और जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।

हरदीप की मौत की रहस्यमय परिस्थितियों ने परिवार और पुलिस दोनों को उलझन में डाल दिया है और अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *