बस ड्राइवर को आया चक्कर, रौंदी 3 गाड़ियां- हर ओर मची चीख-पुकार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बस हादसा पेश आया है। यहां विकासनगर में एक प्राइवेट बस तीन गाड़ियों से टकरा गई है। हादसे के वक्त बस सवारियों से भरी हुई थी। बस के वाहनों से टकराते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

तीन गाड़ियों से बस की टक्करबताया जा रहा है कि हादसा बस ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने के कारण पेश आया है। बस चलाते-चलाते उसे अचानक चक्कर आ गया और बस हादसे का शिकार हो गई।बस का बिगड़ गया संतुलनमिली जानकारी के अनुसार, हादसे आज सुबह करीब 9 बजे पेश आया है। हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस नंबर HP637960 पंथाघाटी से शिमला बस स्टेंड की ओर जा रही थी।

इसी बीच विकास नगर पहुंचते ही बस के ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई और उसने बस से नियंत्रण खो दिया।सवारियों में मची चीख-पुकारइस दौरान अनियंत्रित बस सड़क पर चल रही अन्य तीन गाड़ियों से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 सवारियां सवार थीं। सभी सवारियां और तीन गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मगर हादसे में बस और तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।कंडक्टर की सूझबूझ से बची कई जानेंलोगों का कहना है कि इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी। मगर बस में सवार एक अन्य बस के कंडक्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने बताया कि जैसे ही बस के ड्राइवर को चक्कर आया और बस असंतुलित हो गई- वैसे ही कंडक्टर ने बस का स्टीयरिंग पहाड़ी की तरफ काट दिया। अगर वो ऐसा नहीं करता तो बस गहरी खाई में लुढ़क सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *