हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा…

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक नया स्कैम सामने आया है। जिले के लोगों को पाकिस्तान के फोन नंबर से फोन कर कुछ लोग धमकियां दे रहे हैं। लोगों को बच्चों की जान को खतरा होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।पाकिस्तान से आ रहा फोनबताया जा रहा है कि ये शातिर पहले किसी परिवार की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और फिर पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से फोन करके संगीन अपराध में गिरफ्तार करने की बात कह कर लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

पिता के पैरों तले खिसकी जमीनताजा मामले में इस फोन कॉल की शिकायत चंबा के रजेरा के रहने वाले विरेंद्र ठाकुर ने पुलिस में करवाई है। शिकायकर्ता ने बताया उसे एक नंबर से फोन आया- जिसका कोड पाकिस्तान का था। फोन पर व्यक्ति ने विरेंद्र को कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके बेटे को स्कूल से उठा लिया है। ये सुनकर विरेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई।बेटे ने किया दुष्कर्मवहीं, जब विरेंद्र ने पूछा कि उसके बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ है तो शातिर ने विरेंद्र को कहा कि उसके बेटे ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

इस पर विरेंद्र को यकीन नहीं हुआ- विरेंद्र ने कहा कि मेरा बेटा आज चार दिन बाद स्कूल गया है और वो ऐसा कभी नहीं कर सकता।चुपचाप वैसा करो जैसा बोला जाएइसी दौरान शातिर ने एक पुलिस अधिकारी की तरह विरेंद्र को फटकार लगाई और कहा कि अगर अपने बेटे को बचाना चाहता है तो वो चुपचाप वैसा करे जैसा उसे बोला जा रहा है। इसी बीच विरेंद्र ने फोन काट दिया और तुरंत अपने बेटे के स्कूल में फोन करके पता किया।

स्कूल से विरेंद्र को पता चला कि ऐसी तरह की कोई घटना नहीं हई है। उसका बेटा स्कूल में है और सुरक्षित है। इसके बाद विरेंद्र को एहसास हुआ कि कोई उसे बेवकूफ बना रहा था। उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया ताकि पता लगाया जा सके कि कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है।शुरुआती जांच में पाया गया है कि जिले के कई लोगों पाकिस्तान के नंबर से फोन आ चुके हैं।

शातिरों द्वारा लोगों से पैसों की डिमांड भी की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक इन शातिरों के झांसें में कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है।धमका कर ऐंठना चाह रहे पैसेमामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जिले के कई लोगों को पाकिस्तान के कोड वाले नंबरों से फोन आ रहा है। ये लोग फोन पर लोगों को धमका कर पैसे ऐंठना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह के फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील है कि अगर किसी को भी ऐसी कॉल आती है तो वो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *