राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के सरकारी परिवहन निगम यानी HRTC में भाई दूज के दिन भी महिलाओं का टिकट काटा गया है। बता दें कि राजधानी शिमला में एक कंडक्टर की बड़ी लापरवाही का ये बड़ा मामला सामने आया है।
जिसमें महिलाओं से भी टिकट वसूली की गई है।कंडक्टर ने कही ये बातबता दें कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन और भाई दूज पर महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इसके बावजूद भी महिलाओं से टिकट लिया गया है। वहीं, महिलाओं का कहना है कि कंडक्टर द्वारा कहा गया कि इस बाबत उसे कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है इस लिए वह टिकट काट रहा है।
जिसके बाद महिलाएं भड़क गई।कंडक्टर को कारण बताओ नोटिस जारीवहीं, HRTC प्रबंधन ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कंडक्टर को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। आरोप है कि सोलन डिपो की शिमला से पुलवाहल रूट पर जा रही बस के कंडक्टर ने महिला यात्रियों से किराया लेने से मना करने के बावजूद उनसे 202 रुपये का किराया लिया।क्या कहती हैं शिकायतकर्ता शिमला की निवासी विद्या देवी ने बताया कि वह और उनकी बेटी बीते रविवार को इस बस में यात्रा कर रही थीं।
उन्होंने कंडक्टर को बताया कि भैया दूज पर महिलाओं की यात्रा निशुल्क है, लेकिन कंडक्टर ने कहा कि उसे इस संबंध में कोई अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है। जब विद्या देवी ने उसे उच्च अधिकारियों से बात करने की सलाह दी, तो भी कंडक्टर ने किराया नहीं लौटाया और दोनों का पूरा किराया काट दिया।वसूली के लगाए आरोपमहिला ने यह भी आरोप लगाया कि कंडक्टर ने बस में बैठी अन्य महिलाओं से भी किराया वसूल किया, लेकिन ठियोग पहुंचने के बाद उसने किराया लेना बंद कर दिया।
वहीं, HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि भैया दूज पर महिलाओं से किराया लेना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


