हिमाचल: सहम उठा हिमाचल- घर के बाहर सैर कर रहे बाप-बेटे पर चली अंधाधुंध गोलियां

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित अंब में देर रात बाप-बेटे पर एक व्यक्ति ने द्वारा गोलियां चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों ही बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसके बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

सैर करने निकले थे बाप-बेटाबताया जा रहा है कि मंगलवार रात को कोहाड़छन्न गांव में घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे पेश आई। 50 वर्षीय राजीव और उनका 19 वर्षीय सैर पर निकले थे। जब वे एक घर के करीब पहुंचे तो उस घर के मालिक ने अचानक लाइसेंसी बंदूक से राजीव पर फायर कर दिया।पेट और पीठ पर लगी गोलीइस घटना के दौरान गोली राजीव के पेट में चली गई।

वहीं, राजीव के बेटे ने जब घटना स्थल से भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने दूसरी गोली चलाई, जो कि युवक की पीठ पर लगी। जिस कारण दोनों गंभीर घायल हो गए।दोनों की हालत गंभीरगोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया।

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजने का निर्णय लिया।पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है, और उन्होंने न्याय की मांग की है। वहीं, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग घर से बाहर निकलने से भी संकोच रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *