हिमाचल के युवक का चंडीगढ़ में हैक हुआ फोन, शातिरों ने कई दोस्तों से ट्रांसफर करवाए पैसे

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में एक ही दिन में ठगी को दो मामले सामने आए हैं। सूबे के सोलन जिले में जहां शातिरों ने महिला से ICICI बैंक का कर्मचारी बनकर लाखों रुपए ठग लिए हैं। वहीं, अब ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है।

यहां चिंतपूर्णी इलाके में शातरिों ने फोन हैक करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।शातिरों ने हैक किया फोनमामले की शिकायत अमन शर्मा नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाई है। अमन ने बताया कि किसी ने उसका फोन हैक कर लिया है।फोन पर सिर्फ इनकंमिंग चालूअमन ने बताया कि बीते कल वो चंडीगढ़ गया हुआ था। इस दौरान करीब 11 बजे उसका फोन हैक हो गया।

जिसके बाद से उसके फोन पर सिर्फ इनकंमिंग आ रही थी। फोन पर ना कोई आउटगोइंग काल हो रही थी और ना ही फेसबुक और व्हाट्सएप चल रहा था।दोस्तों से मांग रहा पैसेइसी बीच कुछ लोगों ने उसे फोन करके बताया कि उसकी फोटो लगा कर एक व्यक्ति चैट के माध्यम से पैसे मांग रहा है।व्यक्ति उसके दोस्तों को स्कैनर भेज कर पैसों की मांग कर रहा है।

ऐसे में कुछ लोगों ने उसके झांसे में आकर शातिर द्वारा भेजे गए स्कैनर पर पैसे डाल दिए हैं।स्कैनर भेज कर रहा पैसों की मांगअमन ने बताया कि उसके तीन दोस्तों द्वारा शातिर को 5000, 2000 और 1000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, अब अमन ने उन सभी लोगों को और पैसे देने से मना कर दिया है।मामले की पुष्टि करते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि अमन की शिकायत के आधार पर साइबर सेल पुलिस टीम को मामले की सूचना दी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अमन की डिटेल्स लेकर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *