पांवटा साहिब: छात्रों ने एरोमैटिक प्लांट सेंटर देहरादून का किया दौरा

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा साहिब के 80 बीफार्म और डीफार्म के छात्रों ने हाल ही में देहरादून के सेलाकुई में स्थित सेंटर फॉर एरोमैटिक प्लांट्स, सीएपी का दौरा किया। छात्रों के साथ फैकल्टी सदस्य नेहा और आयुष भी उपस्थित थे। यह दौरा संस्थान निदेशक डा. प्रीति गुप्ता और विभागाध्यक्ष डा. रमनदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

छात्रों ने उत्तराखंड के एरोमैटिक उद्योग की अनूठी सुविधाओं का अवलोकन करते हुए एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त किया। दौरे के दौरान छात्रों ने सेंटर फॉर एरोमैटिक प्लांट्स की व्यापक सुविधाओं का अवलोकन किया।जिसमें डिस्टिलेशन यूनिट्स, गुणवत्ता पौध सामग्री उत्पादन, पौधों की नर्सरी, ग्रीनहाउस, और स्टीम और हाइड्रो डिस्टिलेशन प्रक्रियाएं शामिल थीं। छात्रों ने इस दौरे के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

उन्होंने यह बताते हुए कहा कि इसने उन्हें एरोमैटिक क्षेत्र और इसके संभावित करियर अवसरों की समझ को बढ़ाया। प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष देखना बेहद ज्ञान वर्धक था। इसने हमें यह जानने का अवसर दिया। कि हम भविष्य में उद्योग में कैसे योगदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *