हिमाचल में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए

राइट न्यूज हिमाचल

दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है, खासकर ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिन में पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से रात को इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं मैदानों में पहुंचते हुए ठंडी होंगी।मैदानी जिलों में मौसममैदानी जिलों में भी ठंडक बढ़ने लगी है, जिससे सर्दियों की आहट सुनाई देने लगी है।

इस मौसम का आनंद लेने के लिए पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं।शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। उधर, वीरवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.1, केलांग में 1.9, कल्पा में 4.9, समदो में 5.1, रिकांगपिओ में 7.9, मनाली में 8.3, कांगड़ा में 11.5, हमीरपुर में 11.9, मंडी में 12.7, ऊना में 12.6, बिलासपुर में 13.2, शिमला में 13.4, धर्मशाला में 15.9 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *