हिमाचल की प्रतिभा पोटन ने लिखा नया अध्याय, प्रो-कबड्डी में बनी रेफरी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। बता दें कि प्रो-कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में प्रदेश के पांच रैफरी – अमर वर्मा, अत्तर सिंगटा, प्रतिभा, युगेश कटारिया और राजीव कटारिया शामिल हुए हैं।

इनमें खास बात यह है कि प्रतिभा को प्रो-कबड्डी में प्रदेश की पहली महिला रैफरी के रूप में चुने जाने का गौरव हासिल हुआ है।प्रतिभा प्रदेश की पहली महिला रेफरीबता दें कि प्रतिभा पोटन ने अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रैफरी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसने उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में जगह दिलाई है। बता दें कि ये पहला मौका है जब प्री-कब्बडी में हिमाचल की महिला रेफरी को लिया गया हो।कृष्ण लाल का योगदानबता दें कि हिमाचल के पहले प्रो-कबड्डी रैफरी कृष्ण लाल ने प्रो-कबड्डी के 9 सीजन तक अपनी सेवाएं दी हैं।

उनके अनुभव और खेल समझ ने हिमाचल के कबड्डी रैफरियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।उन्होंने प्रतिभा समेत अन्य रैफरियों को मार्गदर्शन दिया, जिससे वे इस उच्च स्तर तक पहुंच सके।कृष्ण लाल का मानना है कि प्रदेश के रैफरी अपनी मेहनत और प्रशिक्षण के जरिए देशभर में पहचान बना रहे हैं।महिलाओं की शक्तिप्रतिभा का चयन और उनकी सफलता इस बात का प्रतीक है कि खेलों में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है।

यह न केवल हिमाचल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि महिलाएं अब विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *