पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी मादक पदार्थों की बड़ी खेप, 2 तस्कर गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

थाना बागा की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में 2 व्यक्ति पडियार की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मुमक चौक पर नाकाबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 3 किलो से अधिक चूरा-पोस्त, लगभग 20 ग्राम अफीम और 54 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों मनोहर लाल और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी अपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना बरमाणा और पुलिस थाना बागा में मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि मनोहर लाल के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में लकड़ी चोरी का मामला दर्ज है।

डीएसपी संदीप शर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *