राइट न्यूज हिमाचल
ऊना क्षेत्र के बनगढ़ में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए संदीप सिंह ने कहा कि बुधवार को मनजीत सिंह ने रास्ते में अपने घर के सामने उससे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया।जब शिकायतकर्ता ने इसका कारण पूछा तो इस दौरान मनजीत सिंह अपने घर से तलवार ले आया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं।
एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मनजीत सिंह निवासी बनगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


