राइट न्यूज हिमाचल
पिता और बेटी के रिश्ते को पवित्र माना जाता है। मगर कुछ लोग इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर देते हैं। पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
हाल ही में राजधानी शिमला में एक नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। वहीं, कुछ दिन पहले कांगड़ा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया था। जहां आलमपुर में एक भाई ने अपनी शादीशुदा सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया।
सौतेले पिता ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत अब ऐसा ही एक और शर्मनाक मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया है। सौतेले पिता के अमानवीय व्यवहार से तंग आकर अब युवती ने पुलिस थाने में अपने सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शराब के नशे में की अश्लील हरकत पीड़िता ने शिमला शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। इतना ही नहीं उसके साथ गलत हरकत करने की बात करता है।पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया था।
जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसी के चलते वे अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहने लगी। मगर कुछ ही दिन बाद सौतेले पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।अकेले होने का उठाता था फायदापीड़िता ने बताया कि देखते ही देखते उसकी घिनौनी हरकतें बढ़ती गईं। सौतेला पिता अक्सर उसके घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर उसके अंगों को छूकर जबरदस्ती करता था।
वहीं, जब वे विरोध करती थी तो वे उसके साथ गाली-गलौज करता था।परेशान बेटी ने मांगी पुलिस से मददपीड़िता ने बताया कि अब वे सौतेले पिता की इन घिनौनी हरकतों से परेशान हो गई हैं। उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।सौतेले पिता के खिलाफ FIR दर्जवहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


