हिमाचल : सगी बहन को भाई ने किया प्रेग्नेंट, मायके में ही रहती थी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सूबे में कई बच्चियां, युवतियां और महिलाएं छेड़छाड़, दुष्कर्म और मारीपट का शिकार हो रही हैं।

ज्यादातर मामलों में दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के रिश्तेदार दे रहे हैं।तार-तार हुआ बहन-भाई का रिश्ताऐसा ही एक शर्मसार मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां आलमपुर में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार किया गया है।

यहां भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया है- जो कि अब गर्भवती हो गई है।मायके में रहती है महिला मामले में पीड़िता की भाभी यानी आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी ननद की जयसिंहपुर में शादी हुई थी।

मगर पिछले चार साल से वो अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं।सगे भाई ने किया दुष्कर्मवहीं, पीड़िता का भाई भी दो बच्चों का पिता है। पीड़िता की भाभी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है। बीते रविवार को पीड़िता ने अपनी भाभी को पूरी बात बताई।महिला ने भाभी को बताई पूरी बातपीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले जब उसकी भाभी अपने मायके गई हुई थी।

तब उसके भाई ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।भाभी ने दिया ननद का साथउधर पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के लिए आरोपी को थाने बुलाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *