हिमाचल में यहां नहीं मनाया जाएगा दशहरा, जानिए क्या है वजह

राइट न्यूज हिमाचल

देवभूमि हिमाचल में आज दशहरा की धूम मची हुई है। मगर सूबे का जिला ऐसा भी है-जहां पर दशहरा नहीं मनाया जाएगा। इतना ही नहीं यहां पर रावण दहन भी नहीं किया जाएगा और ना ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।

नहीं मनाया जाएगा दशहराआपक बता दें कि राज्य के हमीरपुर जिले में पिछले तीन साल से दशहरा नहीं मनाया जा रहा है। हालांकि, शहरवासियों ने प्रशासन से शहर में दशहरा मनाने की अपील की है।तीन साल से नहीं मनाया गया दशहरादरअसल, हमीरपुर में दशहरा उत्सवर स्कूल मैदान में मनाया जाता था।

मगर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी स्कूल के मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकते हैं। इसी कारण पिछले तीन साल से हमीरपुर शहर में दशहरा नहीं मनाया गया है।काफी धूमधाम से मनाया जाता थावहीं, दशहरा कमेटी हमीरपुर के पूर्व प्रधान दीप बजाज ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों और बाल स्कूल में कोरियन ग्रास लगाए जाने के बाद से मैदान में दशहरा उत्सव नहीं मनाया जा रहा है।

जबकि, हमीरपुर शहर में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता था। उधर, शहरवासियों ने भी प्रशासन और सरकार से शहर में दशहरा उत्सव आयोजित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *