राइट न्यूज हिमाचल
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के मुहाने पर स्थित सतौन कस्बे के बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यहां से पांवटा साहिब, नाहन, देहरादून, शिलाई, रेणुकाजी व कांटीमश्वा आदि क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्री खुले आसमान तले बस के इंतजार में खड़े रहते हैं।
किसी भी क्षेत्र समाज में अगर सामूहिक विकास देखने को मिलता है, लेकिन जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा के प्रवेश द्वार सतौन में विकास कहीं नजर नहीं आता है। सतौन के मुख्य क्षेत्र बस ठहराव के पास जनता वर्षों से एक नए वर्षाशालिका के इंतजार में राह देख रही है तथा सतौन में जो बर्षाशालिका है वह पूरी तरह से गिर गई है और अब आम जनता खुले आसमान तले सतौन में भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ समय के लिए विश्राम करने और बसों, गाडिय़ों के इंतजार और निजी कार्यों के लिए आम लोगों को रूकना पड़ता है तथा वर्तमान समय में वर्षाशालिका में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।इस प्रकार स्थानीय जनता ने प्रशासन से भी अपने-अपने माध्यम से निवेदन एवं आग्रह किया है कि सतौन में एक सुंदर और अत्याधुनिक वर्षाशालिका का निर्माण किया जाए, परंतु अभी तक कोई सकारात्मक पहल इस ओर देखने को नहीं मिल पा रही है।
गिरिपार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी हेमराज राणा का कहना है कि आम लोगों को बैठने की उचित व्यवस्था मिलती रहे इस बारे में स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी क्षेत्र के लोग इस बारे में उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह संबंधित विभाग एवं प्रशासन को इस बारे में उचित निर्देश जारी करें, ताकि भविष्य में उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के सतौन क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर वर्षाशालिका का निर्माण हो सके जो कि जनता से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण विषय है।
यात्रियों को सतौन से लेनी पड़ती है बससतौन एक ऐसा क्षेत्र माना जाता है जो अनेकों क्षेत्रों का केंद्र बिंदु माना जाता है। जिस क्षेत्र से विभिन्न क्षेत्रों की और लोगों का आवागमन रहता है और अमूमन सतौन में कुछ समय के लिए ठहराव एवं बसों का इंतजार करना पड़ता है।
जिसमें जैसे पांवटा साहिब, माता रेणुकाजी, कफोटा, टिंबी, शिलाई, हरिपुरधार, नाहन, शिमला, चंडीगढ़ इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों की ओर राहगीरों का आवागमन रहता है।


