पांवटा में चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम ….

राइट न्यूज हिमाचल

जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

वही इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। ऐसे में अब आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है।बता दें कि 27 अगस्त को विशाल कुमार अपने दोदोस्तों के साथ अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिएपावंटा साहिब के अमरकोट पहुंचा था।

इस दौरान वहां पर विशाल उसकी पत्नी और पत्नी के जीजा, बहन के बीच कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुँच गई।जिसके बाद मकान मालिक यमीन उम्र 55 साल जबबीच बचाव करने मौके पर आया तो विशाल ने चाकू से यामीन पर हमला कर दिया । चाकू के हमले से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ जिस पांवटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हाइट सेंटर रेफर कर दिया गया।

लेकिन शुक्रवार को व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दमतोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके परपहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आदिती सिंह ने बताया कि चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति कीअस्पताल में मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *