अस्पताल में OPD के बाहर खड़े थे मरीज, अचानक हो गया ये हादसा

राइट न्यूज हिमाचल

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्ची काऊंटर के दरवाजे के ऊपर लगा शीशा फ्रेम सहित मेडिसन ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों पर गिर गया। इस दौरान दो से तीन मरीजों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार दिया गया।

हुआ यूं कि पर्ची काऊंटर का कमरा खोलने के लिए वहां पर मौजूद लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा था। जब दरवाजे को जोर से खोलने का प्रयास किया गया तो अचानक शीशा फ्रेम सहित ओपीडी के बाहर खड़‍े मरीजों पर गिर गया, जिसके चलते 2 से 3 मरीजों को हल्की चोटें लग गईं।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुज ने मरीजों का हालचाल जाना और शीशा गिरने को लेकर मोके पर मौजूद कर्मचारियों को लताड़ भी लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *