घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मामला दर्ज

राइट न्यूज हिमाचल

घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहुलुहान करने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल युवक का इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है।

घायल गोकुल चंद (27) पुत्र स्व. अशोक कुमार निवासी सुनेहतर गगडुही ने पुलिस को बताया कि वह और उसका छोटा भाई घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे वह बाथरूम के लिए उठा और दोबारा सो गया। इस बीच रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया।

उसे छोटे भाई और माता ने गांव के युवक रोहित की गाड़ी में नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीरपुर रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ ज्वालामुखी विजय कुमार, एसआई नाजर सिंह सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। बहरहाल मामला दर्ज कर आगामी करवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *