राइट न्यूज हिमाचल
पांच घंटे के सफल ओपन हार्ट सर्जरी से विदाता को मिला नवजीवन मानवता और निष्काम सेवा का एक और मामला पांवटा साहिब में सामने आया है।
जहाँ गंभीर बीमारी से जूझ रही 7 साल की बच्ची विदाता के लिए रोटरी क्लब चंडीगढ़ के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह व पत्रकार संजय कंवर फरिश्ता बन कर सामने आये है।दरअसल, बच्ची के दिल में छेद था।

परिवार निर्धन होने के कारण उपचार करवाने में असमर्थ था। रोटरी क्लब चंडीगढ़ के माध्यम से बच्चे का ऑप्रेशन फोर्टिस अस्पताल मोहाली में करवाया गया। 7 साल की विदाता पुत्री चंद्र सैन निवासी सखौली के गर्दन में कोई दिक्कत चल रही थी जिसके बाद उसका उपचार पहले PGI चंडीगढ़ के अस्पताल में करवाया गया, लेकिन जब बच्ची के टेस्ट लिए तो पता चला की बच्ची के दिल में छेद है।
उसके बाद PGI चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हार्ट सर्जरी व गर्दन का ऑपरेशन होना है और पहले हार्ट का ऑपरेशन करवाने की जरूरत है। लेकिन बच्ची के हार्ट का ऑप्रेशन का खर्च 5 से 6 लाख रुपए बताया गया और गर्दन के आपरेशन का खर्च करीब 3 लाख रुपये बताया गया और परिजन ऑपरेशन करवाने में असमर्थ थे।

बच्ची के पिता चंद्र सैन एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर के परिवार का पालन पोषण करते है।इस बारे में जब पत्रकार संजय कंवर को जानकारी मिली तो उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता योगिता गोयल को बताया। उन्होंने रोटरी क्लब चंडीगढ़ के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह से बात की साथ ही रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष महेश खुराना को भी इस बारे में बताया गया।
उन्होंने बच्ची का उपचार करवाने का आश्वासन दिया। रोटरी हार्ट लाइन सर्जरी प्रोजेक्ट चंडीगढ़ के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह ने बच्ची के ऑप्रेशन के लिए हामी भरी तथा बच्ची को चंडीगढ़ बुलाया गया।डायरेक्टर गुरविंदर सिंह ने तुरंत बच्चे का उपचार शुरू करने के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली के प्रबंधन को पत्र लिखा। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के चिकित्सक डॉक्टर रजत गुप्ता ने बच्ची की स्वास्थ्य जांच कर सभी टेस्ट लिए।

उसके बाद पत्रकार संजय कंवर परिजनों के साथ विदाता को 20 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले गए और बच्ची को भर्ती करवाया गया। 21 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल मोहाली के वरिष्ठ डॉक्टर टी. एस. महंत की टीम ने साढ़े पांच घंटे में सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर विदाता को नवजीवन प्रदान किया है।विदाता के पिता चंद्र सैन व माता प्रियंका ने पत्रकार संजय कंवर व रोटरी क्लब के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया है।


