नदी में गिरी महिला, कुछ दूर तक छटपटाती दिखी; लापता की तलाश जारी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल के कुल्लू जिला मे एक महिला के पार्वती नदी में गिरने की सूचना मिली है। यह महिला अपने घर के पास ही मौजूद थी। इसी दौरान वह अचानक नदी में गिर गई। जिससे महिला पानी के तेज बहाव में बह गई और लापता हो गई।

महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।पार्वती नदी में गिर गई महिलादरअसल यह हादसा कुल्लू जिला के तहत आते जिया के पास हुआ है। यहां एक महिला पार्वती नदी में गिर गई है। महिला का घर नदी के किनारे पर ही बना हुआ है। ऐसे में महिला जब घर के पास ही टहल रही थी, तभी अचानक वह नदी में गिर गई। महिला को नदी में गिरते वहां मौजूद लोगो ने देख लिया, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के चलते वह कुछ नहीं कर पाए।

काफी दूर तक छटपटाती रही महिलालोगों से तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अचनाक से नदी में गिर गई थी । महिला पानी के बहाव में दूर तक छतपटाती दिखी लेकिन उसके बाद अचानक से वह पानी में लापता हो गई।

33 साल की महिला नदी में बहीलोगों ने महिला को ढूंढने का काफी प्रयास भी किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। लापता हुई महिला की पहचान 33 वर्षीय रजिया पत्नी शौकत अली निवासी जिया कुल्लू के रूप में हुई है।

वहीं एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *