जल शक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान ऐसे हुई मौत

राइट न्यूज हिमाचल

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव भुलस्वाए निवासी शमशेर सिंह पुत्र दुर्गा दास की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह जल शक्ति विभाग में कार्यरत था।

जल शक्ति विभाग के कर्मचारी ने पुलिस को बताया की शमशेर सिंह प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी पर कुठेड़ा क्षेत्र में आया हुआ था। पेयजल आपूर्ति की एक शिकायत के निवारण के लिए वह चौकीदार के साथ मौका पर गया हुआ था। इसी दौरान करीब तीन बजे इसे चक्कर आया। चौकीदार शमशेर को कुठेड़ा स्थित अस्पताल लेकर आया।

जहां पर इसके परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।शमशेर ने अपने परिवार वालों को बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के उपरांत उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। शमशेर सिंह को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान सीने में दोबारा दर्द उठा। एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं में लाया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *