7 साल की मासूम बच्ची की मौत, दो दिन पहले हुआ था ये हादसा

राईट न्यूज़ हिमाचल

2 दिन पूर्व जमानाबाद में एक 7 साल की बच्ची और उसकी माता अनीता पर सूखा पेड़ गिर गया था। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

इनको उपचार के लिए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया। वहीं बच्ची दिशा ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उसकी माता अनीता को टांडा अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा-194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *