राइट न्यूज हिमाचल सिरमौर
पांवटा साहिब में नशा व शराब तस्करों के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। 13 अगस्त 2025 को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कशीदशुदा शराब और स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है। थाना प्रभारी पूरुवाला अपनी टीम के साथ गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मानपुर देवड़ा निवासी प्रिया पत्नी सोनू के घर में अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घर से 4 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और वही दूसरे मामले में पुलिस थाना माजरा कि पुलिस टीम गश्त तथा शराब व मादक पदार्थ के तस्करों को पकडने के लिये व सूचनाएँ एकत्र करने के लिये पिपलीवाला चौक पर मौजूद थी तो टीम को गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम तसव्वर अली पुत्र रुकमदीन निवासी गांव धौलापड़ा, डा0 गंगोह, जिला सहारनपुर उ0प्र0, मोटरसाईकिल नं0 UP11CR-4781 पर सवार होकर पिपलीवाला-भगवानपुर की तरफ मादक पदार्थ की सप्लाई देने जा रहा है। सूचना विश्वसनीय थी जिस पर पुलिस टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए गांव जोहडों में पिपलीवाला-पुरुवाला सड़क पर पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाईकिल नं0 UP11CR-4781 पर सवार होकर आ रहा था जिसे टीम ने रोककर उसका नाम व पता पूछा जिसने अपना नाम तसव्वर अली पता उपरोक्त बतलाया जिसके मोटर साईकल की तलाशी लेने पर पोलोथीन लिफाफा के अन्दर ढ़लीनुमा व चुर्णनुमा मटमैला व हल्का गुलाबी रंग की 6.47 ग्राम स्मैक ब्रामद की गई है। जिस पर पुलिस थाना माजरा में तसव्वर अली उपरोक्त के विरुद्ध ND&PS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोराने अनवेष्ण आरोपी तसव्वर अली उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

