राइट न्यूज हिमाचल…
हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।हालांकि परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिएअस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक वहदम तोड़ चुका था।
वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नादौन के तहत भदरू पंचायत में 25 वर्षीय सौर भपुत्र सर्वजीत निवासी गांव सलयाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।युवक जब काफी देर तक भी खाना खाने के लिए नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू करदी।
इस दौरान युवक घर की छत पर पाया गया जिसकी तबीयत बेहद खराब थी ।लिहाजा परिजन उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल लेकर गए।
लेकिन यहां से युवक को गंभीर अवस्था के चलते उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही युवक दमतोड़ चुका था।उधर, थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।


