राईट न्यूज़ हिमाचल/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक युवक की चैक डैम में डूबने का सूचना मिला है। जनपद के बिझडी की दलचेडा पंचायत के गांव में 24 वर्षीय अंकुश की चैक डैम में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अंकुश बीएससी की पढ़ाई करने के उपरांत हायर स्टडीज की तैयारी कर रहा था। अंकुश के परिवार वाले कहीं बाहर रिश्तेदारी फंक्शन में गए हुए थे।
स्थानीय लोगों ने शव को बरामद कर लिया हैं।मृतक अंकुश के पिता कुलदीप चंद रिटायर अध्यापक हैं और भारतीय सेना में भी रहे हैं। अंकुश माता-पिता का एकलौता पुत्र था, इसकी तीन बहने हैं l


