15 वर्षीय नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म, हिरासत में लिया आरोपी

15 वर्षीय नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म, हिरासत में लिया आरोपी

राइट न्यूज हिमाचल

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की द्वारा बच्ची को जन्म दिया है। मामले में पुलिस द्वारा लड़की की मां के बयान को आधार बनाकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत के चलते टांडा मैडीकल कालेज ले जाया गया जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया।

इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा इस बारे पुलिस थाना लम्बागांव को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची व लड़की की मां के बयान को आधार बनाकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से चालक है व लड़की की मां का भाई बना हुआ है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *