आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर आम आदमी पार्टी के बहुत से पदाधिकारी तथा जिम्मेदार कार्यकर्ता पार्टी के हवाई प्वाइंट स्थित कार्यालय पर जुटे और पूरे जोश के साथ देश भक्ति के नारों को बुलंद किया तथा ट्रैक्टर पर लगे डीजे पर देशभक्ति के गीतों ने आसपास के पूरे क्षेत्र वासियों और राहगीरों में जोश भर दिया।
इसके बाद सभी ने कार्यालय की छत पर देश के तिरंगे राष्ट्रध्वज की स्थापना करते हुए राष्ट्रगान गाया और आजादी के त्यौहार की आपस में मुंह मीठा कराते हुए खुशियां बांटी इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किसान भी अनिंदर सिंह नॉटी, संगठन मंत्री पोंटा साहब गुरजीत सिंह नंबरदार हरबंस सिंह जसविंदर बिलिंग राजेंद्र सिंह मेजर चरणजीत जैलदार, गुरनाम सिंह गामा ,निशान सिंह लवली मोगा,साजिद हाशमी विनय गोयल नवनीत सैनी भूपिंदर सिंह मनिंदर राजा दलवीर गोल्डी बचित्तर सिंह शाकिर अली गुरदीप सिंह वालिया शुभम कुमार पप्पू राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और नौजवान साथी जुटे।
इस मौके पर आते जाते हैं लोगों ने भी ट्रैक्टर पर बज रहे डीजे की धुनों पर देशभक्ति के रंगों में डूब कर पूरा आनंद लिया। आम आदमी पार्टी पोंटा साहब क्षेत्र में नित नए कार्यक्रमों जनसंपर्क अभियान गांव की चौपाल संवाद जैसे अनेकों कार्यक्रमों से अपनी गहरी पैठ बनाने में दिन प्रतिदिन कामयाब होती जा रही है और लोगों का भारी झुकाव अनिंद्र सिंह नॉटी के नेतृत्व में ताकतवर होती आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिख रहा है।
