राइट न्यूज हिमाचल…
शिलाई NH-707 पर निहालगढ़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला का बीते 14 जून से देहरादून अस्पताल में उपचार चला हुआ था जिसने जख्मों के घाव न सहते हुए दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707पर निहालगढ़ के पास 14 जून को कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में अमानत रसुल (31) पुत्र गुलेशाह निवासी लखीमपुर उत्तरप्रदेश, सुनीता देवी (38) पत्नी शमुशाह निवासी सीतामढ़ी बिहार उनकी बेटी प्रियंका (14) पुत्री शमुशाह व बेटा राजन (10) गंभीर रूप से घायल हुए थे।सभी को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।
यहाँ से अमानत रसुल, प्रियंका व सुनीता देवी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। इसमें से सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसका देहरादून अस्पताल में उपचार चला हुआ था। लेकिन अब डेढ़ महीने बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।एएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
