देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन, दो दिन पहले ही किया था मतदान

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन, दो दिन पहले ही किया था मतदान

राईट न्यूज / किन्नौर

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का शनिवार तड़के निधन हो गया। वे 106 वर्ष के थे। नेगी ने बुधवार को ही कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। पीएम मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

किन्नौर के डीसी ने बताया कि श्याम सरण नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

सीएम ने ट्वीट किया, ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ॐ शांति! ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *