हिमाचल: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा वन रेंज अधिकारी

राइट न्यूज हिमाचल

नए साल के पहले दिन विजीलैंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन रेंज अधिकारी अम्ब को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरओ एक ठेकेदार से कार्य में सुविधा प्रदान करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्त्ता ने इस संबंध में विजीलैंस विभाग को सूचित किया, जिसके बाद एक ट्रैप ऑप्रेशन की योजना बनाई गई।बुधवार सायं विजीलैंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए वन अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके दफ्तर में ही पकड़ लिया।

विजीलैंस डीएसपी ऊना फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजीलैंस टीम ने मौके पर कार्रवाई के बाद आरोपी अविनाश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *