राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के युवा इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। सूबे के कई लोग नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है।महिलाओं से मिली चरस की खेप मनाली पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को अरेस्ट किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।ग्राहक का कर रही थी इंतजारजानकरी के अनुसार, पुलिस की गुप्त सूचना मिली थी इलाके के पिकाडली होटल के पास दोमहिलाएं चरस की खेप के साथ खड़ी हैं।
महिलाएं यहां चरस खरीदने वाले ग्राहक का इंतजार कर रही हैं।832 ग्राम चरस बरामदसूचना के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को महिलाओं से 832 ग्राम चरस बरामद हुई।मामले की पुष्टि करते हुए DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चरस की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ NDPS एक्ट के तहच मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जल्द ही दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।कहां से लाई थी खेप?पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से पूछताछ कर ये पता लगाया जाएगा कि महिलाएं इस कारोबार में कब सें संलिप्त हैं और उनके साथ कौन-कौन शामिल है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिलाएं ये नशे की खेप कहां से लाई थी।
उम्मीद है कि महिलाओं से पूछताछ कर नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकेगा।


