हिमाचल: शादी समारोह से वापिस आ रहे 5 युवाओं को ऐसे मिली दर्दनाक मौ*त

राइट न्यूज हिमाचल

जिला मंडी की चौहारघाटी के वरधाण में एक मारुति कार गहरी खाई में जा गिरी। जिससें सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भयानक हादसा शनिवार देर रात को हुआ। कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं।

जो बरोट में शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापिस घर लौटते बार यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना रविवार प्रातः मिली। जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में गिरी कार देखी। इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। तदोपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत हालत में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रैस्कयू शुरू किया है। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 वर्ष के करीब का किशोर और अन्य 4 की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है।

इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है। बहरहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाएगी। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रैस्कयू शुरू किया है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *