हिमाचल में कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परिक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएंं 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।आपको बता दें कि शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया है।

10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बीते कल ही जारी किया है।बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से लेकर 22 मार्च तक चलेंगी। जबकि, जमा दो कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च से लेकर 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से इस प्रस्तावित शेड्यूल के संदर्भ में सुझाव मांगे हैं।

उन्होंने कहा कि दस दिन के अंदर मिलने वाले सुझावों पर विचार किया जाएगा और फिर अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

10वीं कक्षा के SOS और नियमित विद्यार्थियों की डेटशीट के अनुसार कुल 19 विषयों की परीक्षाएं होंगी। जिसमें-4 मार्च, 2025- हिंदी5 मार्च, 2025- म्यूजिक (वोकल)6 मार्च, 2025- होम साइंस7 मार्च, 2025- अंग्रेजी10 मार्च, 2025- गणित13 मार्च, 2025- साइंस एंड टेक्नोलॉजी15 मार्च, 2025- कम्प्यूटर साइंस17 मार्च, 2025- फायनांसियल लिटरेसी (एनएसई)18 मार्च, 2025- म्यूजिक (इंस्टूमेंटल)19 मार्च, 2025- उर्दू, तमिल, तेलुगु, संस्कृत, पंजाबी21 मार्च, 2025- सोशल साइंस22 मार्च, 2025- आर्ट, इकोनोमिक्स, कॉमर्स (एलीमेंटस आफ 3 कॉमर्स (एलीमेंटस आफ आफ बुक्स कीपिंग एंड अकाउंटेंसी बिजनेस/एलीमेंटस आफ बुक्स कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपराइटिंग इंग्लिशन ओर हिंदी) और आटोमोबाइल (एनएसक्यूएफ)।

12वीं कक्षा के SOS और नियमित विद्यार्थियों की डेटशीट-4 मार्च, 2025- इकोनोमिक्स5 मार्च, 2025- फिजिक्स6 मार्च, 2025- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन7 मार्च, 2025- फायनांसिल लिटरेसी (एनएसई)8 मार्च, 2025- अंग्रेजी10 मार्च, 2025- फाइन आर्टस (पेंटिंग/ग्राफिक्स, स्कलप्चर/ अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्टस)11 मार्च, 2025- सोशियोलॉजी12 मार्च, 2025- हिंदी, उर्दू13 मार्च, 2025- गणित15 मार्च, 2025- पॉलिटिकल साइंस17 मार्च, 2025- अकाउंटेंसी, बायोलॉजी18 मार्च, 2025- साईकोलॉजी19 मार्च, 2025- इतिहास20 मार्च, 2025- फ्रेंच21 मार्च, 2025- संस्कृत22 मार्च, 2025- कैमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज24 मार्च, 2025- ज्योग्राफी25 मार्च, 2025- ह्यूमन इकोलॉजी एंड फेमिली साइंस26 मार्च, 2025- म्यूजिक (हिंदुस्तानी वोकल), म्यूजिक (हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक) म्यूजिक (हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल परक्यूसन)27 मार्च, 2025- फिजिकल एजुकेशन, योग कम्प्यूटर साइंस (इन्फोर्मेशन प्रेक्टिसिस) कम्प्यूटर साइंस (इन्फोर्मेशन प्रेक्टिसिस) एग्रीकल्चर (एनएसक्यूएफ) सहित छात्रों की ओर से चयनित अन्य वोकेशनल विषयों के एग्जाम होंगे।28 मार्च, 2025- फिलोस्फी29 मार्च, 2025- डांस (कथक/भरत नाटयम)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *