हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा मिल्क प्लांट बनेगा, ढगवार में होगा निर्माण

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के ढगवार में प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए 201 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जिसमें से 60 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में जारी किए जा चुके हैं।

नेशनल डेयरी डेवलपमेंड बोर्ड को इस प्लांट का निर्माण कार्य सौंपा गया है।प्लांट में रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण होगा, जिसमें दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजेरेला चीज जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

इस प्लांट का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करना है।पशुपालन विभाग की ओर से दूध एकत्रीकरण सोसायटियों का भी गठन किया जा रहा है, जिससे किसानों और पशुपालकों को घर-द्वार पर ही दूध के उचित दाम मिलेंगे।

इस प्लांट के तैयार होने के बाद हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन इसका संचालन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *