राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आया है। दुर्गम क्षेत्र भरमौर में देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया है। भरमौर-भरमाणी सड़क पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे।
हादसे का शिकार हुई कार
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात भरमौर-भरमाणी सड़क पर सावनपुर के पास पेश आया है। हादसे में कार नंबर HP44-1394 के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे- जिसमें से चार एक ही परिवार के थे और एक अन्य व्यक्ति भी सवार था।
अनाथ हो गई बेटी
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है- जो कि गांव संचूई, भरमौर के रहने वाले थे। सबसे दुखद बात ये है कि हादसे के वक्त पति-पत्नी के साथ उनकी बेटी भी सवार थी। हादसे में बेटी ने अपने मां-बाप को खो दिया है।बताया जा रहा है कि ये भयानक हादसा रात करीब 12.30 बजे पेश आया है। ये सभी लोग शादी समारोह से वापस लौच रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत से हादसे का शिकार हुए लोगों को क्षतिग्रस्त गाड़ी में से बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, दो की हालत काफी गंभीर थी।
मृतकों की पहचान-
हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हुई है- जिसमें एक की पत्नी की मौत हो गई है।विजय कुमार पुत्र धर्म सिंहतृप्ता देवी पत्नी विजय कुमारकमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंहघायलों की पहचान-नंदिनी देवी पुत्री विजय कुमार शिवकुमार पुत्र मानसिंह
एक ही हालत नाजुक
दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। नंदिनी सिविल अस्पताल भरमौर में उपचाराधीन है। जबकि, शिवकुमार को सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शिवकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों में चीख-पुकार

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

