हिमाचल: दुकान का चालान काटने पर फूड इंस्पेक्टर की धुनाई, फोन से हटाए फोटो

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक फूड इंस्पेक्टर को दुकानदार का चालान काटना महंगा पड़ गया। दुकानदार ने ना सिर्फ इस फूड इंस्पेक्टर की धुनाई कर दी, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी। इस मारपीट में फूड इंस्पेक्टर के हमलावरों ने कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित फूड इंस्पेक्टर ने अब पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।देहरा में फूड इंस्पेक्टर के साथ मारपीटदरअसल दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग भी सक्रिय हो जाता है।

खाद्यए नागरिक आपूर्ति विभाग जहां खाने पीने के सामान के सेंपल भर रहा है, तो वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। इसी तरह का प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे एक दुकानदार का चालान कटने पर उसने फूड इंस्पेक्टर की ही धुनाई कर दी।रास्ता रोक कर की मारपीट,फोन से हटाए फोटोमामला कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है।

यहां प्रागपुर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा पर कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी और उनका फोन छीन कर उसमें खींचे गए फोटो को भी हटा दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने फूड इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी।स्वीट शॉप पर चालान काटने के बाद हमलावरों ने किया पीछालवनीत डोगरा के अनुसार घटना संसारपुर टैरस के रिडी कुठेड़ा में हुई जहां पर वो दिवाली के मौके पर दुकानों की जांच करने गए थे।

उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को संसारपुर टैरस की एक मिठाई की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथिन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर चालान काटा। इस दौरान दुकानदार ने चालान भुगतने से इंकार किया व दुकानदार वहां से चल गया।रास्ता रोक कर की पीटाई, जान से मारने की दी धमकीपुलिस को सौंपी शिकायत में लवनीत डोगरा ने बताया कि जैसे ही वह दुकान का चालान काटने के बाद गाड़ी में वहां से जाने लगे तो करतार फिलिंग स्टशन के पास उनकी कार को कुछ लोगों ने रोक लिया और उन्हें गाड़ी से उतार कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।

हमलावरों ने डोगरा के कपड़े फाड़ दिए और उनका फोन छीन कर उसमें खींची गई तस्वीरों को भी हटा दिया। लवनीत डोगरा ने कहा कि इस दौरान उनके दाईने बाजू व सिर पर चोटें आई हैं।देहरा पुलिस थाना में दर्ज करवाया मामलाइस दौरान हमलावरों ने उन्हंे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा ने पुलिस थान देहरा में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

इंस्पेक्टर डोगरा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार पुत्र सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 126(2), 132, 121(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *