हिमाचल: जीप चुराकर भाग रहा था चोर, नाले में गिराकर हो गया फरार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोर अब घरों के साथ साथ सड़क पर खड़े वाहनों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां एक चोर ने पहले सड़क किनारे खड़ी जीप को चुराया और फिर उसे नाले में गिरा दिया।

इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बिलासपुर जिला से सामने आया मामलादरअसल मामला बिलासपुर जिला के उपमंडल झंडूता के तहत आती ग्राम पंचायत धनी से सामने आया है। यहां एक अज्ञात चोर ने धनी में स्थित शराब ठेके के बाहर खड़ी की जीप को चुराया। माना जा रहा है कि जब चोर भाग रहा था तो उसने जीप पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित जीप नाले में जा गिरी।

जिसके बाद वह मौके से भाग गया।जीप के मालिक जीत राज पुत्र बली राम निवासी गांव धनी ने इस घटना के बाद पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है। जीत राम ने बताया कि वह पिछले 10 12 साल से उसी स्थान पर अपनी जीप को खड़ा करता था। 13 दिसंबर को भी उसने गाड़ी पार्क की और घर चला गया। बीते रोज 14 दिसंबर को जब वह सुबह जीप के पास पहुंचा तो जीप वहां नहीं मिली।

जीत राम ने बताया कि उसने काफी देर तक अपनी जीप की खोजबीन की। जिसके बाद उसे किसी ने बताया कि उसकी जीप भडोली कला पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर नाले में गिरी हुई है। जिसके बाद जीत राम घटनास्थल पर पहुंचा तो जीप नाले में गिरी पड़ी थी। जिस पर उसने पुलिस थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।जिसके बाद उसने आगे जाकर गाड़ी को नाले में गिरा दिया।

जीत राम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करवाया और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना तलाई के एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई ये मांगवहीं इस घटना के सामने आने के बाद धनी पंचायत के उपप्रधान मुकेश कुमार ने पुलिस से आग्रह किया है कि आरोपियों को पकड़ कर उन्हें सख्त सजा दिलवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना दोबारा ना हो।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र से गाड़ियों और जेसीबी की बैटरियां भी चोरी हुई थीं। जिनकी रिपोर्ट भी थाना में दर्ज करवाई गई थी।बता दें कि ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला से भी सामने आया था। यहां चोरों ने शिमला के स्नो व्यू क्षेत्र में तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ कर कीमती किमती सामान और स्टेपनी चोरी कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *