राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच किलो चमचम मिठाई में कलर अधिक होने पर उसे मौके पर ही फिंकवा दिया है। वहीं, सफाई न होने पर दो के चालान भी किए हैं।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मिठाई खराब निकलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है।
बढ़लग में भी पांच किलो चमचम मिठाई में कलर अधिक होने पर उसे मौके पर ही फिंकवा दिया है। वहीं, दिग्गल में मिठाई दुकानों में सफाई न होने पर दो के चालान भी किए हैं। इसी के साथ बीबीएन, धर्मपुर, दिग्गल और बढ़लग में 17 के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट और चंडीगढ़ लैब में भेजे हैं। जहां से जल्द विभाग के पास रिपोर्ट आएगी। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा।
25 दुकानों का निरीक्षण कर भरे सैंपलसोमवार को धर्मपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुलाब जामुन, पेठा, मिल्क केक, घी, वनस्पति गगन, रोस्टेड बादाम और सरसो तेल के सैंपल भरे हैं। जबकि बीबीएन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने 25 दुकानों का निरीक्षण कर दस मिठाई के सैंपल भरे हैं। इसमें कलाकंद, मिल्क केक, काजू कतली, बेसन लड्डू, बेसन बर्फी, मोती चूर लड्डू और दो रसगुल्ला के सैंपल हैं।विज्ञापन26 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकिगौर रहे कि जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारों से पहले कमर कसी हुई है।
बाजार में बिकने वाली मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव न डाले इसके लिए लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं। वहीं, जांच के बाद इनकी विभाग के पास रिपोर्ट भी आ रही है। अब बीते दिनों विभाग ने 26 सैंपल भरे थे। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

‘चमचम में कलर की मात्रा अधिक होने पर फिंकवाया’जिलेभर में लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं। सोमवार को जिले से 17 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसी के साथ विभाग की टीम ने दुकानों में सफाई व्यवस्था भी जांची है। दिग्गल में चमचम में कलर की मात्रा अधिक होने पर फिंकवाया भी है।

