हिमाचल के विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक

राइट न्यूज हिमाचल/शिमला

रेनबो खेलो इंडिया अकादमी नगरोटा बगवां में आयोजित राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विकास ठाकुर ने पुरुष सीनियर कैटगरी के 109 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।

विकास ठाकुर ने कुल 336 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।राजस्थान के हरचरण सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा के मनीष ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा, इंटर स्टेट वर्ग में भी राजस्थान के हरचरण ने स्वर्ण, हिमाचल के विकास ने रजत और हरियाणा के मनीष ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के निदेशक प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। महिला यूथ कैटेगरी के प्लस 81 किलोभार वर्ग में केरल की अमृता ने स्वर्ण, जबकि आंध्र प्रदेश की केएनआर लक्ष्मी ने रजत और पंजाब की गगनदीप कौर ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अन्य वर्गों में भी विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *