हिमाचल की बेटी आंचल सेना में बनी मेजर, सारे मिथक तोड़ बेटियों को कर रहीं प्रेरित

राइट न्यूज हिमाचल

कहते हैं कि हौसलें अगर बुलंद हो तो किसी भी मंजिल को आसानी से पाया जा सकता है। जब कुछ कर दिखाने का जज्बा किसी पर चढ़ता है तो वे इंसान रुके नहीं रुकता है।

अपनी हिम्मत से दिन-रात कड़ी मेहनत करके वे बस अपने सपनों के लिए लड़ता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बेटी आंचल भलैक ने।मेजर बनीं आंचल भलैककोटगढ़ क्षेत्र के बाहली गांव की रहने वाली आंचल भलैक भारतीय सेना में मेजर बनी हैं। आंचल की इस सफलता के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आंचल सूबे की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

गांव की पहली महिला लेफ्टिनेंट

आपको बता दें कि आंचल भलैक अपने गांव से पहली ऐसी बेटी हैं- जो सेना में लेफ्टिनेंट बनीं थी। आंचल ने साल 2018 में आल इंडिया परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया था।आंचल भलैक से अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिशन स्कूल कोटगढ़ से पूरी की है। इसके बाद आंचल ने BA MCM डीएव कॉलेज चंडीगढ़ से पास की और MA की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पूरी की।

आंचल ने मनोविज्ञान में PHD भी की है।शानदार क्रिकेटर है आंचल का भाई आंचल के पिता सतलाप भलैक SBI बैंक शिमला के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। आंचल की मां अनिता भलैक गृहिणी हैं। आंचल का भाई आतिश भलैक हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट में अपना नाम दर्ज करवा चुका है और हिमाचल रणजी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है।बचपन से सेना में जाने का था जुनूनआंचल के परिजनों का कहना है कि आंचल बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थी और हमेशा कक्षा में अव्वल आती रही है।

उन्होंने बताया कि आंचल को बचपन से ही देश सेवा करने का जुनून था। इसी जज्बे के चलते आज आंचल ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर काफी गर्व है।आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों और अध्यापकों को दिया है। आंचल ने कहा कि मेरे पिता हमेशा मेरी ताकत बने। उन्होंने हमेशा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने के लिए प्रोत्साहित किया।सफलता का मूल मंत्रआंचल ने बताया कि उन्होंने पेपर की तैयारी के लिए कहीं से कोई कोचिंग नहीं ली। वो खुद पढ़ती थी।

आंचल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों की परवाह किए बिना अपने सपने को पूरे करने का अगर दृढ़ निश्चय कर लें तो आप बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश की बेटियों से मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *