हिमाचल उपचुनाव : ओक ओवर में जीत का जश्न, सीएम ने विपक्ष पर कसा

राइट न्यूज हिमाचल/शिमलाशिमला, : हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों मे दो सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है, जबकि भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है।

देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9,399 वोटों से चुनाव जीतीं हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हराया। वहीं नालागढ़ में बावा हरदीप सिंह 8,990 वोट से जीत गए हैं। सीएम सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा 1571 वोटों से चुनाव जीते हैं।

जीत के बाद सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में जश्न का माहौल है। मिठाईयां और पटाखे फोड़े जा रहे हैं।भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के विधायक खरीदे। तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 6 उपचुनाव में कांग्रेस ने चार में जीत दर्ज की और तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब दोबारा से कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई ।जीत के बाद सीएम सुक्खू मिलते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दो सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है।

देहरा में सर्वे के बाद हाई कमान ने कमलेश ठाकुर को टिकट दिया। देहरा और नालागढ़ की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि नोट के बल पर जनता की वोट से चुनकर आई सरकार को गिराने वालों के लिए ये सबक है।भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के विधायक खरीदे। तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 6 उपचुनाव में कांग्रेस ने चार में जीत दर्ज की और तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है।

2022 में कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब दोबारा से कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां-जहां उपचुनाव हुए हैं वहां पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है।

प्रदेश में तीन में से दो सीटें कांग्रेस ने जीती है। कांग्रेस ने जो वायदे प्रदेश की जनता के साथ किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। चुनाव में भी कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता ने मुहर लगाई है।वहीं हिमाचल में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर की देहरा से जीत पर हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पति मुख्यमंत्री हैं और पत्नी विधायक होगी।

उन्होंने हिमाचल में 2 सीट जीतने पर कहा कि देश में इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। देश में हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। हरियाणा और अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। भाजपा को भी अब सबक लेते हुए प्रदेश के विकास में मदद करनी चाहिए और अपनी विपक्ष की भूमिका को निभाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *