राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते के भीतर अपना दूसरा वीर जवान खो दिया है। कांगड़ा जिले के देहरा से संबंध रखने वाले असम राइफल के सूबेदार संदीप अवस्थी नागालैंड के दीमापुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका देहांत हो गया।संदीप अवस्थी की शहादत की खबर सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा बीते कल परिवार को दी गई।
शहादत की खबर सुनने के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। जबकि, पूरे गांव में दुख का माहौल है।संदीप अवस्थी देहरा के हरिपुर के रहने वाले थे। संदीप साल 1992 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका सेवाकाल करीब 32 वर्षीय का हुआ था। वर्तमान में संदीप अवस्थी असम राइफल में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात थे।संदीप अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं।
संदीप की पत्नी अनीता अवस्थी सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। संदीप के देहांत की खबर सुनने के बाद से पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है आज शाम तक संदीप की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंच सकती है।
गौरतलब है कि अभी बीते कल ही मंडी जिले के बेटे नवल किशोर का सैन्य अंतिम संस्कार किया गया। नवल किशोर भी ड्यूटी के दौरान सियाचिन में शहीद हो गए थे। नवल किशोर अपने पीछे पूरे भरा-पूरा परिवार थोड़ गए हैं।
